कदवा में नाबालिग के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज
कटिहार। कदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी चौदह वर्षीय पुत्री के साथ गलत नियत से छेड़खानी
कटिहार। कदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी चौदह वर्षीय पुत्री के साथ गलत नियत से छेड़खानी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 29 जून को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। वह खुद व उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर मजदूरी करने गए थे। इसी बीच मौका देखकर गांव के ही संतोष उर्फ पप्पू रजक नशे में धुत होकर गलत नियत से उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने लगा। बाद में पुत्री द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे और मौका का फायदा उठाते हुए आरोपित फरार हो गया। बाद में आरोपित ने उक्त लोगों को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दिया। इस बात को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपित पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ। इस स्थिति में उसने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला के साथ छेड़खानी
कदवा: कदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही गरीब लाल रजक पर अकेली देख उसके रसोई में घुसकर छेड़खानी करने के साथ गले मौजूद मंगल सूत्र छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को दबोच लिया जाएगा।