पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
कटिहार। रोशना ओपी क्षेत्र के रोशना नया टोला गांव वासी विकास कुमार साह- 20 वर्ष का शव ग
कटिहार। रोशना ओपी क्षेत्र के रोशना नया टोला गांव वासी विकास कुमार साह- 20 वर्ष का शव गांव में ही एक आम के पेड़ से फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। युवक द्वारा आत्महत्या किए आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते हीह रोशना ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विकास का प्रेम विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व ओपी क्षेत्र के ही लालगंज गांव निवासी विष्णु मंडल की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी। मृतक युवक की सास रेखा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही परिवार में विवाद था। इधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रोशना ओपी अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।