डीलर के निधन से शोक की लहर
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत के जोनिया निवासी सह जन वितरण प्रणाली के डीलर राम
कटिहार। प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत के जोनिया निवासी सह जन वितरण प्रणाली के डीलर रामनारायण मंडल का असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर डीलर संघ द्वारा शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन पर डीलर संघ के अध्यक्ष तारिणी प्रसाद रजक, सचिव कन्हैया प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, सरताज आलम, गजेंद्र साह, एमएलसी अशोक अग्रवाल, प्रताप सिंह, रमेश दूबे, विकास यादव, सुशांत भगत, भगवान सिंह, भोला नाथ उपाध्याय, सजन अग्रवाल, संजीव कुमार, शंभू मंडल, अब्दुल रहमान, शेख अख्तर, मुखिया विनोद विश्वास, जिला परिषद प्रतिनिधि लड्डू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, हरिशंकर मंडल, प्रोफेसर चंद्रमोहन मंडल, प्रमुख अमित साह, लक्ष्मीकांत विश्वास, किशोर कुमार मंडल, राजाराम महतो आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।