Move to Jagran APP

पूर्व जिप सदस्य मंसूर आलम का निधन

कटिहार। प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मंसूर आलम का निधन हो गया है। जानकारी अनुसार चौकी

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:24 PM (IST)
पूर्व जिप सदस्य मंसूर आलम का निधन
पूर्व जिप सदस्य मंसूर आलम का निधन

कटिहार। प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मंसूर आलम का निधन हो गया है। जानकारी अनुसार चौकी निवासी 72 वर्षीय स्व. आलम पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन पर जिप सदस्य सोनी प्रिय, नूर बानो, स्थानीय मुखिया कलावती देवी, विनोदानंद साह, परवेज आलम सहित कई लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी थे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। लोगों ने उसके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.