25 लाख की लागत से तैयार होगा अमृत सरोवर
फोटो-20 केएटी 14 संवाद सूत्र रोशना (कटिहार) 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैह
फोटो-20 केएटी 14
संवाद सूत्र, रोशना (कटिहार): 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैहुनियां पंचायत के वार्ड नंबर एक के सोनेला में अमृत सरोवर गिदरी तालाब की खुदाई का शिलान्यास विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं उप विकास आयुक्त अरूण कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस सरोवर की खुदाई एवं चारों ओर मेड़ का निर्माण 25 लाख की लागत से होना है। मौके पर शिलान्यास समारोह का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिसका संचालन सजल कुमार मिश्रा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य होना है। कटिहार जिले में अब तक 35 स्थलों का चयन किया गया है। शेष 40 स्थलों का चयन कार्य प्रगति पर है।वहीं उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि इसका निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। यह भारत सरकार की योजन है। 75 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में 75 अमृत सरोवर का निर्माण कार्य कर इसे यादगार बनाया जाएगा। समारोह को पूर्व प्रमुख अमित साह, जिला मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ कुमार सौरभ, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, प्रभात मिश्रा, जिला परिषद सदस्या सैदुन निशा, प्रमुख रोशनी खातून, शिव नारायण यादव आदि ने भी संबोधित किया।