अपर एसडीओ ने किया निजी विद्यालयों का निरीक्षण
खगडिया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय संचालित हो रहा है कि नहीं इसको लेकर गुरुवार
खगडिया। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय संचालित हो रहा है कि नहीं, इसको लेकर गुरुवार को अपर एसडीओ के नेतृत्व में निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मास्क और शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह ने कहा कि निजी व सरकारी स्कूलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शारीरिक दूरी का पालन भी करना है। ताकि बच्चे व शिक्षक सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। कहा कि अपने क्षेत्र में अभी तक कोरोना का भय ज्यादा नहीं है, लेकिन सावधानी की जरूरत है। बाजार से लेकर स्कूलों तक में सभी को मास्क पहनना निहायत ही जरूरी है। इस दौरान उन्होंने पीएल शिक्षा निकेतन का भी निरीक्षण किया। जहां सभी बच्चे व शिक्षक मास्क पहने हुए थे। अपर एसडीओ चंद्रकिशोर सिंह ने कहा कि सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
विद्यालय में टाइम पास करने के बजाए पढ़ाएं: बीइओ खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय फर्रेह में गुरुवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आठवीं के छात्रों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर बीईओ अरविद कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ें। समाज व देश का नाम रौशन करें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि स्कूल में टाइम पास करने के बजाय बच्चों को पढ़ाएं। बीईओ ने कहा कि ऐसे समारोह से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। इस मौके पर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, संजित कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक रामभरोस विद्यार्थी, शिक्षक ललितदेव साह, अजय कुमार पासवान, तरुण कुमार झा, पुष्पलता कुमारी सहित छात्र-छात्रा नेहा कुमारी, सोनम कुमारी, राजेश कुमार, संजना कुमारी, छोटू कुमार, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।