राष्ट्रनिर्माण में कार्यकर्ता निभाए अपनी सहभागिता: भाजपा
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के झंडोत्तोलन के साथ हुआ। इस दौरान एलइडी स्क्रीन के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना।अपने लाइव संबोधन में पीएम ने भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार संघर्ष कर यहां तक पहुंची है, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि व्यक्ति से ऊपर पार्टी है और पार्टी से ऊपर राष्ट्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की । जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि भाजपा द्वारा जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत कुल 1706 बूथों पर स्थापना दिवस समारोह बनाया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ,विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ,विधायक कविता पासवान ,जिला महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, राम नाथ पांडे, दिलीप वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष बब्बन झा ,राजकुमार राय ,शोभा जयसवाल ,छाया तिवारी, जिला मंत्री प्रेम प्रकाश, शांति जयसवाल ,धर्म नाथ तिवारी, चंद्रशेखर जयसवाल, अभिषेक आनंद , पप्पू गुप्ता, रवींद्न नाथ पोद्दार, देवव्रत गुप्ता्,ओम प्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी बबलू गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।