वर्चुअल संवाद के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लख्खी महतो की अध्यक्षता में बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र के
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लख्खी महतो की अध्यक्षता में बलरामपुर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ व नेताओं की बैठक वर्चुअल माध्यम से की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता व जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में भाजपा कार्यकर्ता जिस तरह से लोगो का सेवा कर रहे है यह काफी सराहनीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों की हर संभव मदद करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। कहा कि लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। इस मौके पर सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, आइटी सेल के जिला संयोजक व विधान सभा प्रभारी मौजूद थे।