मनिहारी प्रखंड प्रमुख बने श्रवण और अमदाबाद की अंजुरा खातून
संवाद सूत्र मनिहारी (कटिहार) मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ के कार्यालय कक्ष में प्रेक्षक अपर समाहर्ता विजय कुमार की मौजूदगी एवं एसडीओ की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण और अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार): मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीओ के कार्यालय कक्ष में प्रेक्षक अपर समाहर्ता विजय कुमार की मौजूदगी एवं एसडीओ की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण और अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ।
अमदाबाद प्रखंड के प्रमुख पद पर अंजुरा खातून निर्वाचित हुई। वही उपप्रमुख नयन मण्डल बनी। अमदाबाद में प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख दोनों पद पर महिला ने कब्जा जमाया। जबकि मनिहारी प्रखंड प्रमुख पद पर श्रवण कुमार साह को निर्वाचित घोषित किया गया। वह दुबारा अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही, वही उपप्रमुख पद पर सबिता देवी निर्वाचित घोषित की गई।
सर्वप्रथम अमदाबाद प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नशा मुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई गई। अमदाबाद में 16 समिति सदस्य का पद है। शपथ ग्रहण के बाद प्रमुख पद का नामांकन हुआ। प्रमुख पद के लिए समिति सदस्य अंजुरा खातून तथा हबीबुर रहमान ने नामांकन किया। मतदान प्रक्रिया में अंजुरा खातून को दस मत तो हबीबुर रहमान को छह मत मिला। एसडीओ ने प्रमुख पद पर अंजुरा खातून को निर्वाचित घोषित की। वही उपप्रमुख पद के लिए भी दो समिति सदस्य नयन मंडल तथा बीबी फातिमा ने नामांकन भरा। मतदान प्रक्रिया में उपप्रमुख नयन मण्डल को 10 मत मिला,वही बीबी ़फातिमा को छह मत मिला।एसडीओ ने उपप्रमुख पद पर सर्वाधिक मत लाई नयन मण्डल को निर्वाचित घोषित किया। अमदाबाद प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख दोनों पदों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया। दोनों पहली बार जीत हासिल की है। मनिहारी प्रखंड में 21 समिति सदस्य है। यहां प्रमुख की कुर्सी बचाने में श्रवण कुमार साह कामयाब रहे। मतदान प्रक्रिया के बाद प्रमुख पद पर श्रवण कुमार साह निर्वाचित घोषित किये गये। जबकि उपप्रमुख पद पर सबिता देवी ने कब्जा जमाया। मनिहारी प्रखण्ड प्रमुख पद के लिए श्रवण कुमार साह तथा सितारा बेगम ने दावेदारी की। मतदान प्रक्रिया में श्रवण कुमार साह को 12 मत मिले, जबकि सितारा बेगम को नौ मत मिले। उपप्रमुख पद के लिए सबिता देवी तथा अस्मिना खातून ने दावेदारी की। उपप्रमुख पद पर सबिता देवी को निर्वाचित घोषित किया।गया