Move to Jagran APP

वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, सरकार आपके साथ : मंत्री

कटिहार। प्रखंड के कुम्हरी खेल मैदान पर अनुमंडल स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपाद

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jan 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 07:03 PM (IST)
वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, सरकार आपके साथ : मंत्री
वैज्ञानिक तरीके से करें खेती, सरकार आपके साथ : मंत्री

कटिहार। प्रखंड के कुम्हरी खेल मैदान पर अनुमंडल स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उपादान मेला का उद्घाटन खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद ¨सह, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवन कुमार, कोढ़ा विधायक पूनम पासवान, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने संयुक्त रुप से किया। मेले में काफी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसानों ने अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों की खरीदारी की। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत खेती को लेकर कई टिप्स भी किसानों को दिए गए। उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने बाढ़ एवं महानंदा तटबंध की समस्याओं को भी जोरदार ढंग से उठाया।

loksabha election banner

खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि वे बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से मिलकर मिलेंगे। इसके स्थाई समाधान को लेकर हर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अनुदानित दर पर मिल रहे कृषि यंत्र की खरीदारी के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केन्द्र के साथ राज्य सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है। वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाढ़ के समाधान के लिए विधानसभा सत्र से पूर्व कटिहार एवं पूर्णिया जिले के विधायकों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान ढूंढेंगे। 2020 तक बिहार के सभी गांवों को सात निश्चय योजना के तहत स्मार्ट बनाय जाएगा। विधायक पूनम पासवान ने कहा कि की बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए डैम निर्माण होना चाहिए। किसानों का ऋण माफ किया जाना चाहिए। डीएम ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त कदवा के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कृषि के साथ इससे संबंधित अन्य कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिले में सभी पेंशनधारी के खाते में राशि भेजी जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित कार्य नहीं होने के कारण जिले में 25 पंचायत सचिव का वेतन रोका गया है।

इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, पूर्व मंत्री दुलाल चंद गोस्वामी, जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, राजद जिलाध्यक्ष तारकिशोर ठाकुर, उप परियोजना निदेशक शशि कांत झा, अनुमंडलाधिकारी फिरोज अख्तर, प्रमुख पारस राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. राकेश गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप विश्वास, भाकपा के विनोदानंद साह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अंसार काजमी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज ¨सह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.