कृषि कल्याण कार्यक्रम को ले कार्यशाला आयोजित
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत पकड़िया गांव में कृषि कल्याण अभियान के तहत कार्यशाला का
कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत पकड़िया गांव में कृषि कल्याण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त निर्देशक शस्य पूर्णिया मृत्युंजय कुमार, रविन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यशाला के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती के साथ ही कृषि यंत्रों के प्रयोग, जैविक कृषि सहित खेती के आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। डीएओ ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान 123 किसानों के बीच मुंग का बीज का वितरण किया। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के टिप्स दिए गए। इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार, कृषि वैजानिक पंकज कुमार, रमाकांत ¨सह, अशोक कुमार, बीएओ प्रदीप झा, समन्यवयक अमरनाथ कुंदन, मनीष कुमार, धीरज कुमार, अमरदीप कुमार अमर, मनोज कुमार, मु. खुर्शीद, कन्हैया कुमार, प्रवीर कुमार, सभी किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।