जैविक खेती पर बेहतर भाषण के लिए मनीषा को मिला पुरस्कार
कटिहार। जल जीवन हरियाली दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रौता
कटिहार। जल जीवन हरियाली दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रौतारा जैविक कोरिडोर के आईसीएस मैनेजर सह कृषि समन्वयक मनीषा कुमारी को जैविक कोरिडोर पर बेहतर भाषण के लिए राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया। सूबे के मुख्य विकास आयुक्त अमित सुहानी अधिकारी द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया की जिले से मनीषा का ही सिर्फ प्रदेश स्तर पर चयन किया गया था । कार्यक्रम में कृषि समन्वयक मनीषा ने जैविक कोरिडोर के तहत जैविक खेती पर अपने भाषण में इसके महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
बाक्स आइटम जिले को जैविक खेती के लिए मिला लक्ष्य हुआ पूर्ण
कटिहार : राज्य सरकार द्वारा जिले में जैविक खेती के दिए लक्ष्य को जिला कृषि विभाग ने पूरा कर लिया है। जिले में एक हजार एकड़ में जैविक खेती के लक्ष्य के अनरूप 13 समूह का गठन विभिन्न प्रखंड में किया गया है। राज्य द्वारा सब्जी खेती को जैविक के माध्यम से करने को लेकर एक करोड 15 लाख की राशि आवंटित की गई थी। जैविक खेती जिले के कोढ़ा प्रखंड के रौतारा,बरारी,मनसाही व कटिहार में एक हजार एकड़ में की जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सिंह ने बताया कि जैविक खेती को लेकर गठित समूह के किसानों को 11500 रूपये प्रति हेक्टर की दर से समूह के 985 किसान के खाते में राशि भेज दी गई है। जिले के किसान द्वारा गोभी, बैगन, मिर्च सहित आदि की खेती की गई है। जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने को लेकर कृषि विज्ञानी टीम द्वारा बनाए गए जैविक कोरिडोर में जाकर शिविर के माघ्यम से बेहतर उत्पादन को लेकर जानकारी भी दी गई है। किसान द्वारा जैविक खेती के प्रति झुकाव बढ़ने से आने वाले समय में जैविक खेती का रकवा बढ़ने की संभावना है।