Move to Jagran APP

आक्रोशित ग्रामीणों ने बारसोई नपं कार्यालय में जड़ा ताला, प्रदर्शन

कटिहार। बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाना तरीके से काम करने एवं नग

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 05:38 PM (IST)
आक्रोशित ग्रामीणों ने बारसोई नपं 
कार्यालय में जड़ा ताला, प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने बारसोई नपं कार्यालय में जड़ा ताला, प्रदर्शन

कटिहार। बारसोई नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाना तरीके से काम करने एवं नगर पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य ठप रहने के विरोध में जन संघंर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृ़त्व बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने किया।

loksabha election banner

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के पदस्थापना के बाद से ही किसी तरह का विकास कार्य नहीं हुआ है। बारिश के समय जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बारसोई प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न वार्डों की स्थिति जलजमाव से नारकीय बनी हुई। लेकिन जलनिकासी को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है। वार्ड तथा स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों से किसी तरह की राय नहीं लिए जाने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने विरोध मार्च भी निकाला। जुलूस बेगम चौक, चमड़ा गोदाम, चौक, इंदिरा चौक होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी संजय संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। मुख्य पार्षद अमृता देवी ने कहा कि वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी पर अंकुश नहीं लगाया गया है। राशि रहने के बाद भी विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस मौके पर नगर पंचायत संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव कुमार यादव, सोनू यादव, शुक्ला पासवान, उदय यादव, मिथुन यादव, मो मेराजुल, मुन्ना साह, मुकुल पासवान, कुलदीप पासवान, बबलू सिन्हा, अमित ठाकुर, बबलू दास, दीपक पासवान, मुकेश पासवान, उमा देवी, राम दुलारी देवी, रिकू देवी, सुदामिया देवी, रीना देवी, लखिया देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.