मुखिया के घर हमले को लेकर पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
कटिहार। प्रखंड के सौरिया पंचायत के मुखिया अमर कुमार आर्य के घर पर शुक्रवार की दोपहर
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 09:53 PM (IST)
कटिहार। प्रखंड के सौरिया पंचायत के मुखिया अमर कुमार आर्य के घर पर शुक्रवार की दोपहर हुए हमले को लेकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामेले की जांच भी शुरु कर दी है। बता दें कि जब हमला हुआ था उस समय मुखिया घर में मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी घर में अकेली थी। मुखिया के पत्नी सरस्वती आर्य ने इस संबंध में थाना में आवेदन दिया और इसी आलोक में यह प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें संतोष कुमार साह, अशोक कुमार साह, रामजी साह व नंद किशोर महतो आदि को आरोपित किया गया है। इमसें अलमारी तोड़कर नगद रुपया जेवरात बैंक पासबुक सहित पंचायत के सरकारी कागजात उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया गया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें