थाना में लोगों के साथ होने वाले व्यवहार सीसीटीवी में होगी कैद
कटिहार। थाना में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के
कटिहार। थाना में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों के व्यवहार सीसीटीवी कैमरे में कैद होगा। मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही सभी थाना में सीसीटीवी लगाए जाने का निर्देश था। विभागीय निर्देश के बाद इस दिशा में कवायद भी शुरू की गई। आठ थाना के हाजत में सीसीटीवी लगाया गया। लेकिन थाना हाजत में लगाया गया सीसीटीवी तकनीकी गड़बड़ी के कारण खराब पड़ा हुआ है। हालांकि नगर थाना परिसर की गतविधियों की निगहबानी सीसीटीवी से हो रही है। बताते चलें कि शिकायत लेकर थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ पुलिस द्वारा सम्मानजनक व्यवहार नहीं होने एवं अधिकांश मामलों में अमर्यादित व्यवहार की शिकायत मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों को सीसीटीवी से लैस करने का निर्देश दिया था। पुलिस थाना में मानवाधिकार उल्लंघन की घटना पर रोक लगाने की दिशा में यह कवायद शुरू की गई थी। विभागीय निर्देश के बाद भी सभी थानों में सीसीटीवी लगाए जाने का काम पूरा नहीं किया जा सका है।