डूबने से बच्ची की मौत
कटिहार। बरारी थाना क्षेत्र की कांतनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ निवासी मुंशी महतो की
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 01:22 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 01:22 AM (IST)
कटिहार। बरारी थाना क्षेत्र की कांतनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ निवासी मुंशी महतो की पांच वर्षीय पुत्री रविता कुमारी की मौत कांतनगर गंगा घाट मे डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार वह बच्चों के साथ खेलने के दौरान पानी में फिसल गई। गहरे पानी में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वही घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें