मांगों के समर्थन में हड़ताली डाकसेवकों ने किया प्रदर्शन
कटिहार। 10 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली डाकसेवकों ने प्राणपुर प्रखंड के उप डाकघ
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 12:42 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 12:42 AM (IST)
कटिहार। 10 सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताली डाकसेवकों ने प्राणपुर प्रखंड के उप डाकघर महादेवपुर में प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष चंदन कुमार मंडल की अध्यक्षता में 1प्रदर्शन किया। डाकसेवकों ने बताया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कई बार आश्वासन के बाद भी डाकसेवकों की मांग पूरी नहीं की गई है। बता दें कि डाक कर्मियों के हड़ताल के कारण कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर डाकपाल चंदन कुमार रजक, चेतन मंडल, सुबोध कुमार, मुनाजिर आलम, रुबीना खातून, मनोरंजन प्रमाणिक, प्रमोद ¨सह, बिजेंदर दास, सुमन परिहार, मनोज कुमार मंडल, चंदन मंडल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें