स्टोव फटने से महिला की जलकर मौत, बचाने में पति भी झुलसा
पेज तीन की लीड- फोटो नंबर- 09 10 - निजी क्लीनिक में इलाज के बाद पति को किया गया वाराणसी रेफर - मृतका के भाई ने थाना में दिया आवेदन दर्ज हुआ यूडी केस संवाद सहयोगी मोहनियां भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में मंगलवार की रात खाना बनाते समय स्टोव फटने से कृष्णा
भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव गांव में मंगलवार की रात खाना बनाते समय स्टोव फटने से कृष्णा राम की पत्नी रेखा देवी (27 वर्ष) की जलकर मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी बुरी तरह झुलस गया। दोनों को परिजन रात में ही इलाज के लिए मोहनियां के एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां चिकित्सक ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह झुलसे कृष्णा राम की हालत गंभीर है। जिनको प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बुधवार को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां के थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह ने थाना के एसआइ संतोष कुमार को अस्पताल में भेजा। जहां उन्होंने महिला के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया की ग्राम डेहरी रामपुर थाना राजपुर जिला बक्सर निवासी श्रीकांत राम की पुत्री रेखा की शादी वर्ष 2012 में भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव ग्राम निवासी कृष्णा राम से हुई थी। इन्हें दो साल का एक बच्चा हैं। पूछताछ में मृतका के भाई दयानंद कुमार ने बताया कि उसकी बहन रेखा देवी मंगलवार की रात घर में स्टोव पर खाना बना रही थी। इसी दौरान स्टोव फटने से रेखा के कपड़े में आग पकड़ लिया। पत्नी को जलते देख कृष्णा राम ने आग बुझाने का प्रयास किया। तबतक वे भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। मोहनियां थाना में दिए आवेदन में मृतका के भाई दयानंद राम ने उक्त बातों का उल्लेख किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतका के भाई के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है। शव को भभुआ सदर भभुआ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल में मृतका के मायके व ससुराल के परिजन पहुंचे हुए थे।