अधौरा प्रखंड के छह पैक्सों में मतदान आज
संसू अधौरा पैक्स चुनाव के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार को पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि छह पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवारों के भाग्य
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 05:09 PM (IST)
पैक्स चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार को पोलिग पार्टियों को रवाना किया गया। बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि छह पैक्सों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 36 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव के लिए 11 बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पैक्स अध्यक्ष के लिए खड़े उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें