सब्जियों के दाम अधिक होने से हर घर का बिगड़ा बजट
कैमूर जिला पूरी तरह से खेती पर आधारित है। यहां सभी तरह की फसल का उत्पादन होता है। कई प्रकार की सब्जियां भी उगाई जाती हैं। इसके बाद भी जिले में दूसरे प्रदेशों व जिलों से सब्जी आती हैं।
कैमूर जिला पूरी तरह से खेती पर आधारित है। यहां सभी तरह की फसल का उत्पादन होता है। कई प्रकार की सब्जियां भी उगाई जाती हैं। इसके बाद भी जिले में दूसरे प्रदेशों व जिलों से सब्जी आती हैं। पूर्व में जिले के कई गांवों में उगी सब्जी व बाहर के जिलों से आई सब्जी के चलते दाम कम रहता था। लेकिन इस बार बीते एक माह से सब्जियों का दाम इतना अधिक बढ़ गया है कि हर घर का बजट बिगड़ गया है। सब्जी के दाम को सुन लोग एक समय बिना सब्जी के ही खाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सब्जी के दाम कम नहीं हो रहे हैं। भभुआ नगर में स्थित सब्जी मंडी में कुछ माह पूर्व तक सब्जी खरीदने वालों की सुबह से लेकर शाम तक भीड़ लगी रहती थी। लेकिन अब सब्जी मंडी में भीड़ बहुत कम दिखाई दे रही है। इसका कारण है सब्जियों का दाम अधिक होना। बीते कुछ माह पूर्व तक जो लोग किलो व पांच किलो तब सब्जी एक बार में खरीदते थे वे लोग अब 250 ग्राम व सौ ग्राम तक सब्जी खरीद रहे हैं। सुबह में गांवों से कई तरह की सब्जी लेकर आने वाले कुछ दिन पहले तक एक घंटा में सभी सब्जी बेचकर घर चले जाते थे उन्हें अब पूरे दिन सब्जी बिकने का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक इस समय प्याज का दाम अधिक बढ़ा है। प्याज का दाम अधिक बढ़ने से लोग सब्जी मंडी में प्याज की दुकान की तरफ नजर नहीं फेर रहे। बिना प्याज के ही घरों में खाना बनाया जा रहा है। इसके चलते इन दिनों प्याज की खपत भी कम हो रही है। बाढ़ से उत्पन्न हुई है समस्या
बीते माह में हुई जम कर बारिश के बाद कैमूर जिला सहित लगभग सभी राज्यों में बाढ़ की स्थिति कहीं न कहीं जरूर उत्पन्न हुई थी। इसके चलते कैमूर जिले में जिन स्थानों पर सब्जियों की फसल थी सब नष्ट हो गई। वहीं जिले में बनारस, सोनभद्र, जौनपुर, मिर्जापुर, इलाहाबाद, के अलावा यूपी के कई जिलों से सब्जी आती है। जिसे बेचा जाता है। लेकिन बाढ़ के कारण इन स्थानों से भी सब्जियां कम आ रही हैं। इसके चलते सब्जियों के दाम में काफी वृद्धि हुई है। सब्जियों के दाम- प्रति किलो
आलू - 40 रुपये
बैगन - 30
पत्तागोभी - 40
प्याज - 80
बोदी - 60
पालक - 40
भिडी - 40
लौकी - 40
टमाटर- 40
गोभी - 40 रुपये प्रति पीस
करैला - 60 रुपये
सेम - 80 रुपये
शिमला मिर्च - 120