Move to Jagran APP

आज आएंगे केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे

कैमूर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Sep 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 03:05 AM (IST)
आज आएंगे केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे
आज आएंगे केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे

कैमूर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में शुक्रवार को अश्विनी कुमार चौबे आएंगे। हालांकि सबसे पहले उनका आगमन रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती में होगा। क्योंकि मंत्री श्री चौबे शुक्रवार की सुबह हवाई जहाज से बनारस पहुंचेंगे। उसके बाद बनारस काशी विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन का दर्शन करने के पश्चात सड़क मार्ग से दुर्गावती पहुंचेंगे। दुर्गावती आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। लिहाजा उनके आगमन से पहले उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। महमूदगंज में पूर्व भाजपा प्रत्याशी हरिद्वार राम उनके स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे दुर्गावती आएंगे। जहां स्थानीय प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन करने के बाद आमलोगों से रूबरू होंगे । फिर उनका कार्यक्रम रामगढ़- नुआंव में होगा। इस बाबत दुर्गावती प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि हमलोगों के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि आज केंद्र में मंत्री हैं। जीटी रोड कैमूर जिले से होकर गुजरती है। लिहाजा अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं।सड़क हादसों में जख्मी लोगों की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है। यदि दुर्गावती में एक बेहतर अस्पताल ट्रामा सेंटर बन जाए तो सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली मौत में कमी आएगी। लिहाजा लोगों को इससे राहत भी मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.