दो स्थानों पर छापेमारी एक शराब धंधेबाज सहित दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर में गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ भास्कर यादव के द्वारा शराब बेचते एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। चैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गुप्त सूचना मि
थाना क्षेत्र के चैनपुर में गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ भास्कर यादव के द्वारा शराब बेचते एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। चैनपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर निवासी शिव पासी के द्वारा शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर शिव पासी प्लास्टिक का बोरा लेकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बोरे में से शराब की आठ बोतल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि यह शराब उसने उत्तर प्रदेश से खरीदी है और चैनपुर में बेचने का कार्य करता है। वहीं शनिवार को ही ग्राम हाटा के स्थानीय लोगों की सूचना पर एएसआइ अरुण कुमार सिंह के द्वारा नशे में स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक के मेडिकल जांच के दौरान शराब पीकर पीने की पुष्टि हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र राम पिता विजय राम ग्राम हाटा का निवासी बताया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को रविवार को मेडिकल जांच करा कर जेल भेज दिया गया।