Move to Jagran APP

ओसावन करने वाले पंखा का ब्लेड पेट में घुसने से युवक की मौत

अपने दो भाईयों के साथ पंखा पर धान का ओसावन कर रहा था युवक - सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने बताया मृत संवाद सूत्र चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असराढ़ी में गुरुवार को धान का ओसावन करने वाले पंखे का ब्लेड एक युवक के शरीर में

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:18 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 05:18 PM (IST)
ओसावन करने वाले पंखा का ब्लेड पेट में घुसने से युवक की मौत
ओसावन करने वाले पंखा का ब्लेड पेट में घुसने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम असराढ़ी में गुरुवार को धान का ओसावन करने वाले पंखे का ब्लेड एक युवक के शरीर में घुस गया। ब्लेड युवक के पेट को चीरते हुए अंदर तक चला गया और सारी आंत बाहर आ गई। इससे उसकी मौके पर मौत मौके पर ही हो गई। घटना के समय मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मृतक असराढ़ी गांव का मिटू यादव पिता पोतन यादव बताया जा रहा है। नंदगांव पंचायत के मुखिया जितेंद्र मुसहर ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे ग्राम असराढ़ी के निवासी पोतन यादव का पुत्र मिटू यादव उम्र 28 वर्ष अपने भाई जितेंद्र यादव, बब्लू यादव के साथ अपने खेत में दंवरी किए हुए धान को पंखे के सहारे ओसा रहे थे। पंखा मिनी हौंडा के सहारे बेल्ट से चल रहा था। जिस कारण पंखे की गति काफी तेज थी। इसी दौरान अचानक पंखे का एक ब्लेड खुल गया और मौके पर मौजूद मिटू यादव के पेट में घुस गया। इस कारण उसके पेट के अंदर की आंत बाहर आ गई। घटना के बाद युवक को अखलासपुर गांव निवासी पप्पू सिंह ने अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया।। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात परिजनों के आग्रह पर पप्पू सिंह ने शव को निजी वाहन से ही घर पहुंचाया। शव को गांव लाने के बाद परिजनों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। घटना के बाद गांव में चल रहे खेतीबाड़ी के काम को सभी लोगों ने बंद कर दिया। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। सभी लोग इस घटना से दुख में दिखे। बता दें कि मिटू यादव अपने पिता का सबसे छोटा पुत्र था। बड़े पुत्र का नाम जितेंद्र यादव एवं मंझले पुत्र का नाम बब्लू यादव है। मिटू यादव अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव में ही खेतीबाडी का कार्य अपने पिता के साथ मिलकर करता था। सात वर्ष पूर्व इसका विवाह हुआ था। इन्हें तीन पुत्र भी हैं। सबसे बड़े पुत्र की उम्र पांच वर्ष एवं छोटे पुत्र की उम्र दो वर्ष बताई जा रही है। अचानक दुर्घटना से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.