राशि नहीं मिलने पर समाहरणालय पहुंचे छात्र
जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगढ़ के छात्र शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे।
कैमूर। जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगढ़ के छात्र शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचे। समाहरणालय पहुंचे छात्रों ने वर्ष 2016 की छात्रवृति व पोशाक की राशि नहीं मिलने की बात बताई। समाहरणालय पहुंचे छात्रों में सूरज कुमार, रंजन कुमार, चंदन कुमार, मनमोहन कुमार, देवानंद, सुनील कुमार, गौतम कुमार, शुभम कुमार व निरंजन कुमार ने बताया कि हम सभी छात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगढ़ के हैं। पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं की छात्रवृति एवं पोशाक की राशि निकाल ली गई है। जबकि वर्तमान प्रधानाध्यापक द्वारा परिभ्रमण के लिए आई राशि का पैसा भी निकाल लिया गया है। पूछे जाने पर बच्चों से कहा जाता है कि जहां जाना है वहां जाओ। छात्रों ने बताया कि कई बार छात्रवृति व पोशाक राशि देने की बात कही गई। प्रधानाध्यापक द्वारा टाल मटोल करते हैं। विवश हो कर हमलोग समाहरणालय आएं हैं। जिलाधिकारी से मिल आवेदन दे कर छात्रवृति व पोशाक राशि दिलाने की मांग की गई। छात्रों ने डीएम को दिए गए आवेदन में छात्रवृति व पोशाक के वितरण की जांच कराने की भी गुहार लगाई है।