Move to Jagran APP

समय से गश्ती करवाएं : एसपी

रविवार को एसपी मो. फरोगुद्दीन अधौरा थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में थाना क्षेत्र में अपराधों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही दर्ज किए गए कांडों व निष्पादन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 09:21 PM (IST)
समय से गश्ती करवाएं : एसपी
समय से गश्ती करवाएं : एसपी

रविवार को एसपी मो. फरोगुद्दीन अधौरा थाना पहुंच कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में थाना क्षेत्र में अपराधों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही दर्ज किए गए कांडों व निष्पादन की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने वारंटों के तामिला आदि की भी जानकारी ली। साथ ही स्थानीय थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण का ध्यान सदैव रहना चाहिए। गश्ती ससमय होना जरुरी है। शराब पीने व कारोबार करने वालों पर कड़ी नजर रखें। इसके लिए लगातार छापेमारी होती रहनी चाहिए। यह भी कहा कि हर हाल में पीड़ित लोगों की सुनवाई होनी चाहिए ताकि पुलिस पब्लिक मैत्री एकता का मिसाल बने। अपराधियों की गिरफ्तारी भी तत्परता से की जानी चाहिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्यामदेव ¨सह, एएसआइ टुनटुन राम, बिजली पासवान, विद्यानंद प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.