Move to Jagran APP

कैमूर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपाया, दस डिग्री से नीचे गिरा पारा

जिले में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:13 PM (IST)
कैमूर में कड़ाके की ठंड ने  लोगों को कंपाया, दस डिग्री से नीचे गिरा पारा
कैमूर में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपाया, दस डिग्री से नीचे गिरा पारा

कैमूर। जिले में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। ठंड से सभी लोग बेहाल हैं। ठंड से लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। शीतलहर चलने के साथ गलन भरी ठंड के चलते घरों में दुबके लोग भी ठंड से बेहाल है। ठंड के चलते घरों में दुबके या बाहर निकले लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड से हाथ पांव फूटने के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को कैमूर जिला में दस डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पारा पहुंच गया। इसके चलते लोगों को काफी अधिक ठंड का एहसास हुआ। रात में तापमान और नीचे जाने के चलते ठंड काफी अधिक रही। ठंड के चलते भभुआ नगर में दुकानदारों द्वारा अलाव जलाया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा भभुआ नगर में अलाव की व्यवस्था सिर्फ रात में की जा रही है। जबकि दिन में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है। दुकानदार यदि अलाव जला रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्र या नगर के वार्डों से बाजार आए लोग अलाव ताप कर ठंड से राहत पा रहे हैं। बता दें कि ठंड के चलते लोग बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं वे शरीर को पूरी तरह ऊनी कपड़ों से ढंक कर ही निकल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को वृद्धों को हो रही है। उधर, ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी कम संख्या में बाजार आ रहे हैं। इसके चलते ठंड का असर व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। दुकानदार भी अपनी दुकानों को खोल कर बस समय बीता रहे हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा में भभुआ नगर का बाजार लगभग आठ बजे तक बंद हो जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.