बेलांव व सबार थाना क्षेत्र के 130 गांवों की सुरक्षा को मिले हैं खटारा वाहन
दोनों थाना में कुल 70 गांव हैं नक्सली क्षेत्र पहाड़ी से घिरा है दोनों थाना क्षेत्र - उपलब्ध वाहन चलते-चलते हो जा रही बंद धकेल कर स्टार्ट कर रहे पुलिस जवान जाटी रामपुर/भभुआ जिले के रामपुर प्रखंड में दो थाना हैं। बेलांव व सबार। इन दोनों थाना क्षेत्र में कुल 130 गांव हैं। इसमें बेलांव में 60 व सबार
जिले के रामपुर प्रखंड में दो थाना हैं। बेलांव व सबार। इन दोनों थाना क्षेत्र में कुल 130 गांव हैं। इसमें बेलांव में 60 व सबार थाना क्षेत्र में 70 गांव है। बेलांव थाना में 30 गांव व सबार थाना क्षेत्र में 40 गांव नक्सल प्रभावित हैं। इसके अलावा रामपुर प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी से घिरा हुआ है। लेकिन दोनों थाना क्षेत्रों में स्थित गांवों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो रही है। इन गांवों की सुरक्षा के लिए दोनों ही थाना को एक-एक वाहन मिला हुआ है। वह भी खटारा। इसके चलते इन वाहनों से थानाध्यक्ष व पुलिस जवान कहीं गश्ती करने के लिए निकलने में संकोच कर रहे हैं। दोनों वाहन कब कहां बंद हो जाएंगे कोई नहीं जानता। यदि बंद हो गए तो धक्का मार कर स्टार्ट करना पड़ेगा। धकेलने पर भी स्टार्ट होगी या नहीं यह भी कहना मुश्किल ही है।
मिली जानकारी के अनुसार बेलांव थाना क्षेत्र में एक टाटा सूमो थी, जो लगभग 15 दिन पूर्व डेहरी मंगा ली गई। इसके अलावा एक जीप है। जो खटारा हालत में है। जिसे क्षेत्र में लेकर जाना मुश्किल ही है। लेकिन विवशता के कारण इन दिनों बेलांव थाना पुलिस इसी वाहन को लेकर गश्ती या छापेमारी कर रही है। इसी दौरान यह जीप कहीं-कहीं बंद हो जा रही है। तब उसे स्टार्ट करने के लिए पुलिस जवान बीच रोड पर ही धक्का दे रहे हैं। वहीं सबार थाना में एक टाटा सूमो है। जिसका इन दिनों सेल्फ काम नहीं कर रहा। इसके चलते वाहन को धक्का देकर ही स्टार्ट करना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व अमांव गांव के पास पुल पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। घटना स्थल पर पहुंचने के लिए थानाध्यक्ष को निजी व्यक्ति के वाहन को लेकर जाना पड़ा था। कुछ दिन पूर्व तक एक बाइक भी सबार थाना में थी। लेकिन वह भी पुलिस लाइन में चली आई। ऐसे में दोनों ही थाना क्षेत्र के गांवों में यदि कोई बड़ी घटना हो जाए तो वहां दस पुलिस जवानों को लेकर पहुंचना भी थानाध्यक्ष को मुश्किल होगा। इसके लिए पुलिस लाइन से ही पुलिस जवानों को भेजना पड़ेगा।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष -
इस संबंध में पूछे जाने पर बेलांव थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि एक टाटा सूमो थी जो अभी डेहरी गई है। एक जीप है जो खराब हालत में है। लेकिन उसी के सहारे कार्य किया जा रहा है। वहीं सबार थाना के थानाध्यक्ष दीवाकर प्रसाद ने कहा कि वाहन खराब थी। लेकिन मरम्मत कराई गई है। फिर भी वाहन में कुछ खराबी है। इसके चलते छापेमारी व गश्ती करने में परेशानी हो रही है। समस्या से वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
क्या कहते हैं एसपी-
इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि थाना में वाहनों की कमी के संबंध में राज्य मुख्यालय को पत्राचार किया गया है। फिलहाल जिन थानों में वाहनों की कमी है वहां किराए पर वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं। ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी छापेमारी या गश्ती में न हो।