विद्यालय की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कैमूर के निर्देश के आलोक में कुदरा प्रखंड स्थित बद्री केदार बालिका उच विद्यालय के निबंधन मानकों की जांच का आदेश दिया गया है।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कैमूर के निर्देश के आलोक में कुदरा प्रखंड स्थित बद्री केदार बालिका उच्च विद्यालय के निबंधन मानकों की जांच का आदेश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, धनंजय तिवारी ग्राम देवराढ़ कला द्वारा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भभुआ के समक्ष दायर प्रतिवाद पर 29.12.2018 को आदेश पारित किया था कि बद्री केदार बालिका उच्च विद्यालय देवराढ़ कला के निबंधन हेतु पुन: जांच कराई जाए। उक्त आदेश के अनुपालन को ले जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में उक्त विद्यालय की जांच के लिए तीन सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। जिसमें डीपीओ माध्यमिक, शिक्षा, डीपीओ योजना लेखा व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहनियां शामिल हैं।