ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक घायल
ट्रक ने मारी टक्कर एक घायल
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 05:31 PM (IST)
स्थानीय बाजार के सामने नदी पुल के पास शुक्रवार की शाम ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल रोहतास जिले के मुरादाबाद निवासी अवधबिहारी सिंह बताए जाते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पीएचसी इलाज के लिए ले गई। संयोग ही था कि इस घटना में अन्य किसी को कोई खरोच तक नहीं आई। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के मुरादाबाद निवासी अवधबिहारी सिंह अपने घर से नई कार से वाराणसी जा रहे थे। कार में पत्नी, बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। ट्रक गलत दिशा से ओवरटेक करने के क्रम में कार में टक्कर मार दी। जिससे अवधविहारी सिंह घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें