Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो की स्थिति गंभीर

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:27 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:12 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो की स्थिति गंभीर
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल, दो की स्थिति गंभीर

जिले के विभिन्न स्थलों पर शुक्रवार की देर शाम व शनिवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में गंभीर पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव निवासी सत्येंद्र नारायण सिंह अपनी पत्नी किरण सिंह को बाइक पर बैठा कर उनके ड्यूटी स्थल भगवानपुर प्रखंड कार्यालय ले जा रहे थे। इसी क्रम में नगर के पूरब पोखरा के बगल से गुजरते समय बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों लोग गिर कर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण सिंह का इलाज अभी चल रहा है। अन्य घायलों में कोहारी गांव निवासी राम विलास उपाध्याय के पुत्र नथुनी उपाध्याय, सोनहन थाना के एकौनी निवासी जमुना साह के पुत्र अशोक साह तथा चैनपुर के औखरा गांव निवासी टिशू सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.