मानव श्रृंखला में रालोसपा ने नीतीश कुमार को दी चेतावनी
जासं भभुआ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई गई। भभुआ नगर के टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई गई। भभुआ नगर के टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण के बाद मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि मानव श्रृंखला हमे चाहिए शिक्षा व रोजगार के तहत बनाई गई है। मानव श्रृंखला के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी दी जा रही है कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है। रोजगार भी युवाओं का खत्म हो गया है। आने वाले 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का मुद्दा रहेगा कि बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं युवाओं को रोजगार सत्ता में आने पर मिले। मानव श्रृंखला में जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, विरेंद्र कुशवाहा, डॉ. जंग बहादुर सिंह, दीनदयाल सिंह, वंशरोपन सिंह, बबन सिंह, संतोष रावत, ब्रजेश बैठा, प्रो. उमाशंकर सिंह, राम सिंहासन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण भगवान, राकेश कुमार, शोभनाथ सिंह, अंकित कुमार, शंभू कुशवाहा, चंद्रमा सिंह, विवेक चंद्रवंशी, जवाहर बिद, रमेश सिंह, उमलेश यादव, राजेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।