तालाब में डूबने से युवक की मौत
द बिगहा गांव के स्व. विजय रिकियासन के पुत्र बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मनिका बाजार से होकर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी बीच चितावनकोठा के पास सड़क किनारे बाइक असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में तालाब से निकालकर नि
मदनपुर थाना अंतर्गत चांद बिगहा गांव के 20 वर्षीय युवक अजय रिकियासन की मौत गुरुवार शाम तालाब में गिरकर डूबने से हो गई। वह चांद बिगहा गांव के स्व. विजय रिकियासन के पुत्र बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मनिका बाजार से होकर बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी बीच चितावनकोठा के पास सड़क किनारे बाइक असंतुलित होकर तालाब में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में तालाब से निकालकर निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर पुत्र की मौत के बाद मां मीना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी मांग मीना देवी चांदबिगहा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका है।