कैमूर में राम मंदिर निर्माण के लिए राम रथ को किया गया रवाना
अयोध्या में विश्व स्तर का राम मंदिर निर्माण के लिए राम रथ रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला से रवाना किया गया।
कैमूर। अयोध्या में विश्व स्तर का राम मंदिर निर्माण के लिए राम रथ रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला से रवाना किया गया। इस दौरान जय श्री राम व भारत माता के जयकारे से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। रथ रवाना होने से पहले दुर्गा मंदिर के समीप धार्मिक अनुष्ठान के अनरुप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा हुई। तत्पश्चात इस राम मंदिर निर्माण के लिए निकलने वाला धन संग्रह के लिए राम रथ को साध्वी लक्ष्मी द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण के तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि अयोध्या में केवल मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है। बल्कि हिन्दुत्व के आस्था का मंदिर बन रहा है। मंदिर भले ही अभी नहीं बन पाया है लेकिन भगवान श्रीराम टाट से बाहर निकलकर ठाठ से विराजमान हो गए हैं। बच्चा बच्चा बोल रहा है, रामलला का वास हो रहा है। जय श्रीराम, हर हर महादेव व भारत माता की जयघोष भी होता रहा। जोश उत्साह में शंख ध्वनि होती रही। नारियल भी फोड़ा गया।
साध्वी लक्ष्मी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह रथ हर लोगों के यहां धन संग्रह के लिए जाएगा। स्वेच्छा से जो देना होगा लोग समर्पण के भाव से देंगे। भिखारी के यहां भी जाकर पांच रुपये भी मिले अन्न भी मिले तो लेना है। ताकि हर हिन्दू का कुछ न कुछ अंश इस मंदिर निर्माण में लगे। इस दौरान मौजूद एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने भी राम सेवकों में जोश भरा। इस दौरान मिथलेश राय, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अनुप सिंह, बिट्टू तिवारी, धीरज सिंह, संजय तिवारी, मनोज सिंह उर्फ सेरा, विनायक चौबे, अनिल ठठेरा, गिरीश चंद्र वर्मा, सिट्टू तिवारी, पपन जयसवाल, चंदन चौबे, चंद्रशेखर सिंह, विपुल तिवारी, रामाशंकर राम, विजय राम,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।