Move to Jagran APP

पदाधिकारियों की सख्ती से लोगों में आई जागरुकता

लॉकडाउन में पदाधिकरियों की सख्ती से लोगों में जागरुकता आई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 04:07 PM (IST)
पदाधिकारियों की सख्ती से लोगों में आई जागरुकता
पदाधिकारियों की सख्ती से लोगों में आई जागरुकता

कैमूर। लॉकडाउन में पदाधिकरियों की सख्ती से लोगों में जागरुकता आई है। रविवार को पांचवें दिन लॉकडाउन काफी प्रभावी दिखा। दुकानदार व बाजार में आने वाला हर व्यक्ति मास्क लगाए हुए दिखा। जो पदाधिकारियों को सुकून देने वाला था। पूरे दिन पदाधिकारी नगर में मुस्तैद रहे। सुबह आठ बजे पदाधिकारियों का दल चांदनी चौक पहुंच गया। जिसमें सीओ राजीव कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय व कर्मी, थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ शामिल थे। चौक पर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। पुलिस पदाधिकारी लॉकडाउन के बावजूद सड़क पर वाहनों से घूमने वालों से जुर्माना वसूल रहे थे।

loksabha election banner

पदाधिकारियों की चहलकदमी से बाजार में भीड़ नहीं दिखी। स्टूवरगंज बाजार की सड़क पर ठेला नहीं लगने से आवागमन में सुविधा हो रही थी। 11 बजने से पहले ही दुकानें बंद होने लगती हैं। जिससे लगता है की लोग जागरूक हुए हैं। कोरोना महामारी से बचाव को ले सरकार की पहल का असर है।

सीओ ने बताया की सुबह आठ बजे से पदाधिकारियों का दल चौक पर पहुंच जा रहा है। लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित कराना है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें निर्धारित समय तक खुल रही हैं। बाजार में गाइडलाइन के विपरीत दुकानें नहीं खुलें इस पर प्रशासन की नजर है। लोग जागरूक हुए हैं। बाजार में एक भी व्यक्ति बिना मास्क के नजर नहीं आता। सड़कों पर अनावश्यक घूमने वालों को दंडित किया जा रहा है। तब पर भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.