विद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रखंड के मानव भारती हेरीटेज विद्यालय में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं बौद्ध प्रार्थना के बाद भगवान बुद्ध के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई। भगवान बुद्ध के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने सहजता सरलता परोपकार सेवाभाव अहिसा अपरिग्रह सत्यता एवं मानव कल्याण का गुण भगवान बुद्ध के जीवन से अनुशरण करने जा आह्वान किया।
संसू, चांद, भभुआ। प्रखंड के मानव भारती हेरीटेज विद्यालय में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं बौद्ध प्रार्थना के बाद भगवान बुद्ध के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई। भगवान बुद्ध के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडेय ने सहजता, सरलता, परोपकार, सेवाभाव, अहिसा, अपरिग्रह, सत्यता एवं मानव कल्याण का गुण भगवान बुद्ध के जीवन से अनुशरण करने जा आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय में बुद्ध जीवन चरित पर आधारित नाटक भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं सहित सभी शिक्षकगण मौजूद थे। भगवान बुद्ध की पूजा कर किया गया प्रसाद का वितरण
संवाद सूत्र, कुदरा: बुद्ध पूर्णिमा को लेकर सोमवार को प्रखंड के कई गांवों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा व चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर उनकी आराधना की गई और उनके उपदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रखंड के सकरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया धनजीत चौधरी, पैक्स अध्यक्ष रवि राय, उप मुखिया अशोक सिंह आदि पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में काफी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिनमें कामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, चंदन मौर्य, बबन सिंह, विजय सिंह, पीयूष कुमार, राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान गांव में निर्माणाधीन बुद्ध मंदिर स्थल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर उनकी पूजा की गई और आरती उतारी गई। जिसके बाद शुद्ध दूध से बने खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। बता दें कि हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन कठिन साधना के बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।