छापेमारी अभियान में पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
संवाद सूत्र भगवानपुर रविवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान में पढ़ौती पंचायत के गांव कोचाडी के स्व. कासिम अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी उर्फ दुखी व स्व. रफीक अंसारी के पुत्र इसराइल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता
रविवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान में पढ़ौती पंचायत के गांव कोचाड़ी के स्व. कासिम अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी उर्फ दुखी व स्व. रफीक अंसारी के पुत्र इसराइल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि छापेमारी एसआइ राम कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। एसआइ ने बताया कि मोहर्रम पर्व के समय कोचाड़ी गांव में दोनों पक्ष के लोग कानून को हाथ में लेने का प्रयास किए थे। इसमें उक्त दोनों लोग भी आरोपी थे। इस आरोप में सीओ विनोद कुमार सिंह ने दोनों पक्ष के ऊपर भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आलोक में गिरफ्तारी की गई है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।