नशे में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशे में युवक को पुलिसे ने ककिया गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:19 AM (IST)
स्थानीय थाना परिसर के सामने शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को रविवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करजांव निवासी सुरेंद्र सिंह पिता स्व. अनिरुद्ध सिंह के द्वारा थाना परिसर के बाहर आते जाते लोगों के साथ अभद्रता और गाली गलौज किया जा रहा था। पुलिस ने जब पूछताछ किया तो उक्त युवक नशे में प्रतीत हुआ। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। जहां जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके आरोप में गिरफ्तार कर उक्त युवक को सोमवार जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें