शांतिपूर्ण चुनाव को बूथों पर नजर बनाए रहे अधिकारी
पेज दो की लीड का इंसेट- शांतिपूर्ण चुनाव को बूथों पर रहे अधिकारी
प्रखंड में पैक्स चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्धारित समय सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक प्रखंड के छह पंचायतों में मतदान हुआ। सात बजे से पूर्व ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच लाइन लगा कर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। समय से मतदान शुरू होने के बाद मतदाता बारी-बारी से अपना मत देने बूथ के अंदर जाने लगे। इधर मतदान शुरू होने से कुछ समय पूर्व ही वरीय पदाधिकारियों का मतदान केंद्रों तक पहुंचना शुरू हो गया। वरीय पदाधिकारी लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कार्य का जायजा लेते रहे। मतदान कार्य में जो कमी दिखी उसे तत्काल दूर कराने के लिए कर्मियों को सुझाव दिया। इस क्रम में रामपुर प्रखंड में डीडीसी केपी गुप्ता पहुंचे। उन्होंने प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान कार्य का जायजा लिया। वहीं नियंत्रण कक्ष में पहुंच कर मतदान की जानकारी ली। पदाधिकारियों की तत्परता व पुलिस जवानों की मुस्तैदी से प्रखंड में पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।