नोटबंदी के विरोध में भाकपा माले का धरना
प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार व कालाधन को खत्म
कैमूर। प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार व कालाधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी के फैसले का माले ने विरोध कर ब्लाक पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम के इस फैसले से देश की गरीब जनता काफी परेशान है। किसानों का भी बहुत बुरा हाल है। बैंकों में दिन भर समय गुजारने के बाद भी लोग खाली हाथ घर लौट रहे हैं। ऐसे में केन्द्र की भाजपा सरकार ने यह तुगलकी फरमान जारी कर देश की जनता को संकट में ला दिया है। राज्य कमेटी की अपील पर भाकपा माले के नेताओं ने धरना के माध्यम से केन्द्र सरकार पर हल्ला बोला। धरना में मुख्य मांग सरकार नोटबंदी से हुए जनता के नुकसान का मुआवजा दें, जन धन खाता में एक लाख रुपया जमा कराने आदि शामिल है। धरना की अध्यक्षता बलिराम प्रसाद व संचालन विनोद चौरसिया ने किया। इस मौके पर रामधनी साह, महंगु राम, ¨सहासन राम, सुरेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, नारद मुनी ¨सह, चंद्रमा राम, गामा यादव, लाल बहादुर राम, मुराहू राम, सिपाही कुशवाहा सहित अन्य शामिल थे।