अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए नौ ने भरा पर्चा
डुमरी पंचायत में आशुतोष का पैक्स अध्यक्ष बनना तय संवाद सूत्र दुर्गावती स्थानीय प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग पंचायतों से नौ लोगों ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कल्याणपु
प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग पंचायतों से नौ लोगों ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कल्याणपुर पंचायत से संतोष सिंह, शिव शंकर प्रजापति, छांव पंचायत से शमशेर सिंह, पंकज कुमार सिंह, विवेक कुमार चौबे एवं नीतू सिंह, कर्णपुरा पंचायत से रीता देवी, सांवठ पंचायत से संतोष कुमार पाल, मनोज कुमार पाल उर्फ मनोज कुमार ने अपना-अपना नामांकन किया। वहीं सदस्य पद के लिए 40 लोगों ने नामांकन किया।
मिली जानकारी के अनुसार डुमरी पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह उर्फ कलंपु सिंह का इस बार भी अध्यक्ष बनना तय है। क्योंकि डुमरी पैक्स की तरफ से पर्चा भरने की अंतिम तारीख तक किसी भी व्यक्ति के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। जिससे तय माना जा रहा है कि आशुतोष कुमार सिंह अगले पैक्स अध्यक्ष होंगे।