Move to Jagran APP

कैमूर में बकरीद पर घरों में अदा की गई नमाज, भाईचारे का दिया संदेश

कैमूर बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर घरों में ही नमाज अदा की गई। शारीरिक दूरी का पालन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:39 PM (IST)
कैमूर में बकरीद पर घरों में अदा की गई नमाज, भाईचारे का दिया संदेश
कैमूर में बकरीद पर घरों में अदा की गई नमाज, भाईचारे का दिया संदेश

कैमूर: बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया। बकरीद के मौके पर घरों में ही नमाज अदा की गई। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। बकरीद पर्व को लेकर पूर्व से ही तैयारी के द्वारा लोगों ने अपने-अपने घरों में पर्व को हर्षाेल्लास के साथ मनाया। जिले के भभुआ नगर सहित ग्रामीण इलाकों के अलावा सभी प्रखंडों में बकरीद को लेकर पूरे दिन हर्षोल्लास का माहौल रहा। घरों में लोगों ने नमाज अदा कर अपने सगे संबंधियों को बकरीद की बधाई दी। उधर बकरीद पर्व को लेकर जिले के 135 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। भभुआ नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहे। अन्य प्रखंडों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। प्रशासन द्वारा सभी जगहों पर नजर रखी जा रही थी। गश्ती दल के पदाधिकारी भी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। बकरीद पर्व पर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी शिफ्टवार कार्य करते रहे। नगर के अंसार विला में रमजान अंसारी, आरिफ अंसारी, असरफ अंसारी, सलमान खां, असलम अंसारी सहित काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इमरान फारूखी सहित अन्य लोगों ने घरों में नमाज अदा कर लोगों को बकरीद की बधाई दी। शांतिपूर्ण तरीके से मनी बकरीद, प्रशासन रहा मुस्तैद

loksabha election banner

संवाद सूत्र, चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बुधवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान मुस्लिम भाइयों के द्वारा नमाज अदा करने के साथ-साथ बकरे की कुर्बानी दी गई। वही शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न हो इसे लेकर प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा। जगह जगह पुलिस बलों की तैनाती देखी गई। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्ती भी की जाती रही। चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह एवं चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष रामरतन पंडित के द्वारा बताया गया कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। पर्व के एक दिन पूर्व मंगलवार को ही दोपहर से लेकर देर रात तक प्रखंड के सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे से ही क्षेत्र में पुलिस बल की पूरी टीम के साथ भ्रमण प्रारंभ कर दिया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती रही। जिसके द्वारा लगातार पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाता रहा। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे से ही गश्ती प्रारंभ कर दी गई थी। जिसके तहत चैनपुर ईदगहिया, नौघरा, हरसू ब्रह्म, हाटा बाजार, बिउर मानपुर, सिकंदरपुर करजी आदि स्थलों पर निरीक्षण करते हुए पुलिस टीम शाम को वापस चैनपुर थाने पहुंची। सभी जगह पर बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। प्रखंड के सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ लोगों के द्वारा पर्व मनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.