सांसद का दो दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित
भभुआ (कैमूर): भभुआ विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि भाजपा स
भभुआ (कैमूर): भभुआ विधान सभा के सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि भाजपा सांसद छेदी पासवान का जिले में दो दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। वे 25 जनवरी को दिन में दस बजे सड़क मार्ग से कुदरा परसथुआं होते हुए कैलाशपुर के राम प्यारे पांडेय से सम्पर्क कर मोहनियां प्रखंड के अमेठ गांव स्थित श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे। तत्पश्चात सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे। सांसद पुन: 26 जनवरी को मोहनियां प्रखंड के टेकारी गांव में दोपहर स्व. सुनील सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद क्षेत्र में जन सम्पर्क करते हुए सासाराम होते पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
------
रालोसपा 24 को मनायेगी कर्पूरी जयंती
भभुआ (कैमूर): रालोसपा के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को भभुआ नगर के एकता चौक पर कर्पूरी ठाकुर जयंती मनायी जायेगी। साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी।