पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक में मतदाता सूची की समीक्षा
स्थानीय को-ऑपरेटिव बैंक शाखा परिसर में शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें बीसीओ सुधीर उपाध्याय के द्वारा पैक्स चुनाव से पहले मतदाता सूची की समीक्षा की गई।
स्थानीय को-ऑपरेटिव बैंक शाखा परिसर में शुक्रवार को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें बीसीओ सुधीर उपाध्याय के द्वारा पैक्स चुनाव से पहले मतदाता सूची की समीक्षा की गई। पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि 16 अक्टूबर तक सदस्य बनने का आवेदन लोगों ने किया है। समीक्षा के बाद वे जल्दी ही सदस्यों की सूची बीसीओ को सौंप देंगे। इसके बाद मतदाता सूची के प्रकाशन की संभावना है। कयास लगाया जा रहा है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक पैक्स चुनाव की तिथि घोषित हो जाएगी। इस लिहाज से बीसीओ ने पैक्स अध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इसके अलावा आगामी खरीफ फसल को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, अंगद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह पप्पू, संजय कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, बालेश्वर सिंह, दयाशंकर सिंह, अमरनाथ चौधरी उर्फ लोहा व चन्द्रमा सिंह मौजूद रहे।