Move to Jagran APP

काम के दौरान छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत

संवाद सूत्र भगवानपुर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गांव बड़वान में शुक्रवार को छत से गिर कर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक बड़वान गांव निवासी शिवपूजन राम बताए जाते हैं। वह गांव के ही बृज किशोर यादव के घर पर काम क

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 05:21 PM (IST)
काम के दौरान छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत
काम के दौरान छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत

जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के गांव बड़वान में शुक्रवार को छत से गिर कर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक बड़वान गांव निवासी शिवपूजन राम बताया गया है। वह गांव के ही बृज किशोर यादव के घर पर काम कर रहे थे। कार्य करने के दौरान अचानक राज मिस्त्री नीचे गिर गए। इससे उन्हें काफी चोटें आयी। आसपास के लोग व परिजन मिल कर उन्हें सदर अस्पताल भभुआ ले गए। जहां राज मिस्त्री को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरीब राजमिस्त्री के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक मिस्त्री काफी गरीब था। राजमिस्त्री का काम कर किसी तरह से अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता था। अब उसके परिवार की परवरिश करने वाला कोई नहीं बचा। गांव के लोगों ने गरीब मिस्त्री को तत्काल सरकारी सहायता देने की मांग जिला प्रशासन से की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.