Move to Jagran APP

चैनपुर प्रखंड में मास्क वितरण की गति धीमी

राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रत्येक परिवार के बीच छह मास्क का वितरण करना है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 05:09 PM (IST)
चैनपुर प्रखंड में मास्क 
वितरण की गति धीमी
चैनपुर प्रखंड में मास्क वितरण की गति धीमी

कैमूर। राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देश के आलोक में प्रत्येक परिवार के बीच छह मास्क का वितरण करना है। प्रखंड के पंचायत सचिव के माध्यम से सभी पंचायतों में प्रत्येक परिवार के बीच छह मास्क वितरण किया जाना है। जिसके वितरण का कार्य काफी धीमी गति से प्रखंड क्षेत्र में चल रहा है। अब तक पूरे प्रखंड में 17,400 ही मास्क का वितरण किया गया है। जबकि प्रखंड क्षेत्र में कुल 42,200 परिवार हैं। प्रखंड के सभी पंचायतों में अब तक वितरण किए गए मास्क की संख्या की बात करें तो ग्राम पंचायत अमांव में एक 1100, बढ़ौना में 1106, बिउर मानपुर में 1100, चैनपुर में 1080, डुमरकोन में 1082, इसिया में 1100, जगरिया में 1102, करजांव में 1100, मदुरना में 1094, मंझुई में 1100, मेढ़ में 1106, नंदगांव में 1076, रामगढ़ में 1072, सिकंदरपुर में 1100, सिरबीट में 1012, उदयरामपुर में 1070 मास्क का वितरण किया गया है।

loksabha election banner

जबकि अब तक खरीदे गए मास्क की बात करें तो जीविका से अब तक का कुल 5304 मास्क की खरीद की गई है। जबकि संकुल संघ उत्पादन से 12800 मास्क की खरीद की गई है।

इस संबंध में चैनपुर बीडीओ एजाजुद्दीन अहमद ने बताया कि मास्क की खरीद जीविका एवं संकुल संघ उत्पादन से किया जाना है। उन्हीं के द्वारा मास्क की आपूर्ति की जा रही है। नई खेप मास्क की प्राप्त हुई हैं। जल्द ही पूरे प्रखंड में सभी परिवारों को मास्क वितरित कर दिया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मास्क वितरण के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह घर में भी रहे तो भी मास्क का उपयोग करें। बाहर निकलने पर तो मास्क अवश्य ही लगाएं। जहां रहे शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। इसके साथ ही हाथ को समय-समय पर धोते रहें। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में मास्क वितरण की गति को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.