Move to Jagran APP

दहेज के लिए विवाहिता की जला कर हत्या

थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में शुक्रवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाला वाक्य सामने आया है।

By Edited By: Published: Sat, 05 Nov 2016 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 04:28 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की जला कर हत्या

कैमूर। थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में शुक्रवार की रात मानवता को शर्मसार करने वाला वाक्या सामने आया है। दहेज लोभियों ने तीन साल पहले ब्याही एक महिला को जला कर मार डाला और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गायब कर दिया। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास तेतरी देवी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कृपालपुर गांव में हरिहर राम के बेटे बिगाउ राम से गांव डुहियां थाना सोहवाल जिला गाजीपुर के शंभू राम ने अपनी लड़की ममता की शादी साल 2013 में किये थे। जिसे ससुराल वालों ने बीते शुक्रवार की रात जला कर मार डाला। मृतक विवाहिता के पिता ने दुर्गावती थाना में दहेज में बाइक व भैंस की मांग पूरा नहीं करने पर ममता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने लिखा है कि शादी के समय इस तरह की कोई बात नहीं थी। पर शादी हो जाने के बाद मृतक लड़की के ससुराल वाले बार-बार बाइक व भैंस की मांग लड़की से करते थे और उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बीच शुक्रवार की रात घर का दरवाजा बंद कर बिगाउ राम (पति), हरिद्वार राम(श्वसुर), अमेरिकन राम, तेतरी देवी (सास) सभी कृपालपुर व बाबू लाल राम, नरहन थाना रामगढ़ कैमूर मिल कर मेरी लड़की को जला कर मार डाले और शव को गायब कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। इस मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता के सास तेतरी देवी को गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK