Move to Jagran APP

कुदरा में उलटफेर के बीच सीट बचाने में कामयाब रहे कई अध्यक्ष

कुदरा में पैक्स चुनाव में कई पंचायतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वहीं अनेक अन्य पंचायतों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। कुछ पंचायतों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों की जगह चुनाव

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:14 AM (IST)
कुदरा में उलटफेर के बीच सीट बचाने में कामयाब रहे कई अध्यक्ष
कुदरा में उलटफेर के बीच सीट बचाने में कामयाब रहे कई अध्यक्ष

कैमूर। कुदरा में पैक्स चुनाव में कई पंचायतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वहीं अनेक अन्य पंचायतों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। कुछ पंचायतों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों की जगह चुनाव लड़ रहे उनके परिजनों ने जीत हासिल कर सीट पर परिवार का कब्जा बरकरार रखा।

loksabha election banner

प्रखंड मुख्यालय की जहानाबाद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद पर कांटे की टक्कर में जीत हासिल कर अभय प्रताप सिंह ने कब्जा बरकरार रखा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्णा सिंह को 7 मतों से पराजित किया। अभय प्रताप सिंह को 508 जबकि कृष्णा सिंह को 501 मत मिले। प्रखंड की चिलबिली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार चतुर्वेदी का कब्जा बरकरार रहा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार पाल को 231 मतों के अंतर से पराजित किया। सुनील कुमार चतुर्वेदी को 491 जबकि अनिल कुमार पाल को 260 मत मिले। प्रखंड की सलथुआं पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के पद पर अभिमन्यु चौबे का कब्जा कायम रहा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय तिवारी पर 37 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अभिमन्यु चौबे को 462 जबकि संजय तिवारी को 425 मत मिले। बैजनाथ सिंह 137 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। उधर देवराढ़ कला खुर्द पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर बसगीत सिंह ने कब्जा बरकरार रखा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी संजय यादव को 182 मतों के अंतर से पराजित किया। बसगीत सिंह को 371 जबकि संजय यादव को 189 मत मिले। जिन पंचायतों के नतीजों में उलटफेर देखने को मिला उनमें घटांव पंचायत में अभिमन्यु सिंह उर्फ मन्नू सिंह ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह को 12 मतों के अंतर से पराजित किया। अभिमन्यु सिंह को 353 जबकि उमेश कुमार सिंह को 341 मत प्राप्त हुए। प्रखंड की खरहना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर भी उलटफेर देखने को मिला जहां निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शाकिर अंसारी को श्यामसुंदर राम ने 36 मतों के अंतर से पराजित किया। श्यामसुंदर राम को 263 जबकि शाकिर अंसारी को 227 मत मिले। राकेश कुमार 147 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। नेवरास पंचायत में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी को चंद्रशेखर सिंह ने 303 मतों के अंतर से पराजित किया। चंद्रशेखर सिंह को 800 जबकि वीरेंद्र तिवारी को 497 मत मिले। प्रखंड की बहेरा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सुनीता देवी ने 388 मत हासिल कर अविनाश कुमार चौबे को 97 मतों के अंतर से पराजित किया। सुनीता देवी पूर्व पैक्स अध्यक्ष आलोक रंजन चौबे की धर्मपत्नी हैं। प्रखंड की डेरवां पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के पद के लिए चंद्रदीप सिंह ने 514 मत हासिल कर अपनी प्रतिद्वंदी पिकी देवी को 280 मतों के अंतर से पराजित किया। प्रखंड की पचपोखरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर शिवम कुमार सिंह का कब्जा बरकरार रहा। उन्होंने 354 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी अरविद कुमार सिंह को 244 मतों के अंतर से पराजित किया। भदौला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए उदय प्रताप सिंह ने 888 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी इंद्रजीत पांडे को 355 मतों के सबसे बड़े अंतर से पराजित किया। उदय प्रताप सिंह निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शंकर दयाल सिंह के पुत्र हैं। उनकी जीत से उस पद पर उनके परिवार का कब्जा बरकरार रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रखंड की सिसवार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या सिंह तथा ससना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के लिए गिरीश नारायण सिंह अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे थे। प्रखंड की जहानाबाद, घटांव व ससना पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों के पदों के लिए मतों की गिनती के बाद आपत्ति किए जाने पर दोबारा गिनती करनी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.