Move to Jagran APP

कैमूर में ठंड से जनजीवन बेहाल, अलाव व कंबल बना सहारा

पौष माह में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन बेहाल है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 10:35 PM (IST)
कैमूर में ठंड से जनजीवन बेहाल, अलाव व कंबल बना सहारा
कैमूर में ठंड से जनजीवन बेहाल, अलाव व कंबल बना सहारा

कैमूर। पौष माह में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन में भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड में रिक्शा ठेला चलाने वालों व गरीबों यात्रियों की फजीहत है। वृद्ध व बच्चों के लिए ठंड काफी कष्टदायक है। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार करने वालों का ठंड से बुरा हाल है। ठंड से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आते हैं। ऐसे में नगर में सरकारी तौर पर चौक व अन्य जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रशासनिक तौर पर गरीबों को कंबल भी बांटे जा रहे हैं। एसडीएम अमृषा बैंस पदाधिकरियों के साथ रात्रि में नगर में भ्रमण कर गरीबों को कंबल वितरित किया। बीती रात नगर पंचायत मोहनियां के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने चांदनी चौक, बस पड़ाव व रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर गरीबों के बीच कंबल वितरित किया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत के कर्मियों के साथ भभुआ रोड स्टेशन के प्रतीक्षालय में पहुंचे। जहां एक दिव्यांग यात्री एक पतला चादर ओढ़ कर लेटा हुआ था। जिसे देख वे फौरन उसके पास पहुंचे। पदाधिकारी को देख ठंड से कांप रहा दिव्यांग बैठ गया। ईओ ने उसे सम्मान के साथ कंबल ओढ़ाया। इससे दिव्यांग का चेहरा खुशी से चमक उठा।

loksabha election banner

अलाव जलाने के संबंध में पूछे जाने पर मोहनियां के सीओ राजीव कुमार ने बताया कि नगर में चांदनी चौक पर फ्लाई ओवर के नीचे, प्रखंड कार्यालय परिसर, अनुमंडल अस्पताल व भभुआ रोड स्टेशन के समीप अलाव की व्यवस्था की गई। अन्य जगहों पर भी आवश्यकता महसूस हुई तो अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। उनके द्वारा प्रतिदिन इसकी मानीटरिग की जाती है। जिससे पता चल सके की उक्त सभी जगहों पर अलाव जल रहा है या नहीं। अभी तक यह व्यवस्था अच्छे ढंग से चल रही है। इसके अलावा कई दुकानों, गैरेज व नगर की सड़कों पर जगह जगह लोग कागज, लकड़ी इत्यादि से अलाव जलाकर तापते नजर आते हैं। शाम ढलते ही नगर के चौक पर फ्लाई ओवर के नीचे काफी संख्या लोग अलाव से चिपके नजर आते हैं। जिसमें बस यात्री भी शामिल रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.