Move to Jagran APP

कैमूर की मोहनियां नगर पंचायत गीले कचरे से बनाएगी जैविक खाद

भभुआ। मोहनियां नगर पंचायत नए साल में स्वच्छता के साथ साथ किसानों में समृद्धि लाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अगर यह योजना धरातल पर साकार हुई तो नगर को गंदगी से निजात मिलने के साथ धरती पर हरियाली भी आएगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह मील का पत्थर साबित होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:55 PM (IST)
कैमूर की मोहनियां नगर पंचायत गीले कचरे से बनाएगी जैविक खाद
कैमूर की मोहनियां नगर पंचायत गीले कचरे से बनाएगी जैविक खाद

भभुआ। मोहनियां नगर पंचायत नए साल में स्वच्छता के साथ साथ किसानों में समृद्धि लाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अगर यह योजना धरातल पर साकार हुई तो नगर को गंदगी से निजात मिलने के साथ धरती पर हरियाली भी आएगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह मील का पत्थर साबित होगा। नगर पंचायत मोहनियां गीले कचरे से जैविक खाद बनाएगा। नगर के 16 वार्डों से प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़ा कचरा निकलता है। जिसमें सूखे और गीले कचरे के उठाव के लिए अलग अलग व्यवस्था है। गठन के दस साल बाद भी नगर में ही कूड़े कचरे की डंपिग होती है। जिससे निकलने वाली दुर्गंध से लोग परेशान होते हैं। रविवार को सफाई कर्मी छुट्टी मनाते हैं। जिससे सड़कों पर ही गंदगी का अंबार लग जाता है। जैविक खाद बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

loksabha election banner

50 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई मशीन-

गीले कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए नगर पंचायत द्वारा करीब 50 लाख की मशीन खरीदी गई है। प्रखंड कार्यालय परिसर में खाली जमीन पर इस मशीन को लगाया जाएगा। मशीन से संचालित करने के लिए मशीन संचालित करने के लिए अगर पंचायती के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

दो साल पूर्व बनी थी यह योजना-

तीन साल पूर्व नगर पंचायत मोहनियां के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवजी ने गीले कचरे से जैविक खाद बनाने का ताना बाना बुना था। इसका मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत को स्वच्छ रखना, पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की रासायनिक खाद की निर्भरता को कम करना था। यूरिया खाद के प्रयोग से खेतों की उर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण हो रही है। जिस पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को यूरिया खाद के प्रयोग में कमी लाने व जैविक खाद को अपनाने का सुझाव दिया है। अगर नगर पंचायत जैविक खाद का उत्पादन करता है तो किसानों को सस्ते दर पर यह उपलब्ध हो जाएगी।

प्रतिदिन छह क्विटल जैविक खाद का होगा उत्पादन-

गीले कचरे से प्रतिदिन छह क्विटल जैविक खाद तैयार होगी। नगर पंचायत मोहनियां के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवजी ने बताया कि जैविक खाद बनाने वाली मशीन की खरीदारी हो गई है। शीघ्र ही इसे प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा। नगर पंचायत के कनीय अभियंता को शीघ्र इस कार्य को पूरा करने को कहा गया है। जिससे उक्त योजना को धरातल पर साकार किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.