डीएम के निरीक्षण में नौ कर्मी मिले अनुपस्थित
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले को ओडीएफ बनाने के लिए पदाधिकारियों सहित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले को ओडीएफ बनाने के लिए पदाधिकारियों सहित कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसकी मॉनीट¨रग प्रतिदिन डीएम स्वयं करते हुए जिला स्तरीय सहित प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम में पदस्थापित कर्मियों की जानकारी ले रहें हैं। शनिवार को डीएम जिला कंट्रोल रूम में प्रात: छह बजे पहुंच कर जांच किए। जांच में सभी प्रखंडों में पदस्थापित कर्मियों की जानकारी मोबाइल से ली। जिसमें नौ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिनके वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत तकनीकी सहायक दुर्गावती अशोक ¨सह, बद्री प्रसाद सीआरसी, बनारसी ¨सह कृषि समन्वयक मोहनियां, संजय कुमार राजस्व कर्मचारी चांद, सुदर्शन पासवान पंचायत सचिव भभुआ, जमुना राम पंचायत सचिव चैनपुर, संजय नारायण ¨सह पंचायत सचिव दुर्गावती, शिवपूजन ¨सह पंचायत सचिव के अलावा मृत्युंजय ¨सह कृषि समन्वयक चैनपुर अनुपस्थित पाए गए।